spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना सेंट्रल जेल में बंदियों से मिले मोबाइल:सिम कार्ड और बैटरी भी बरामद, चेकिंग दौरान खुलासा; प्रतिबंधित सामग्री रखने पर केस




लुधियाना की सेंट्रल जेल में प्रतिबंधित सामान के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दो बंदियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किए गए। वहीं, एक टच स्क्रीन मोबाइल लावारिस हालत में मिला। जेल प्रशासन की शिकायत पर डिवीजन नंबर-7 थाना पुलिस ने दो बंदियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय जेल लुधियाना के सहायक सुपरिटेंडेंट बलिहार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को परिसर में नियमित चेकिंग के दौरान बंदियों की तलाशी ली गई। इस दौरान बंदी गुरप्रीत सिंह के कब्जे से SNEXIAN कंपनी का काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन, बैटरी और सिम कार्ड सहित बरामद किया गया। सिम कार्ड और बैटरी भी मिले इसके अलावा बंदी रोहित कुमार के कब्जे से भी एक कीपैड फोन, सिम कार्ड और बैटरी बरामद की गई। तलाशी के दौरान जेल परिसर से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी लावारिस हालत में मिला। पुलिस अब जांच कर रही है कि बरामद मोबाइल में इस्तेमाल किया जा रहा सिम कार्ड किसके नाम पर है और उससे किन-किन लोगों को कॉल की गईं या प्राप्त हुईं। प्रतिबंधित सामग्री रखकर जेल नियमों का उल्लंघन शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री रखकर जेल नियमों का उल्लंघन किया है। डिवीजन नंबर-7 थाना पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट बलिहार सिंह की शिकायत पर बंदी गुरप्रीत सिंह, बंदी रोहित कुमार और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 52-A(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles