spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:सिरसा में लाइन पार करते समय हादसा; देखभाल करने गए बेटे को पड़ा मिला शव




सिरसा जिले के कालांवाली में एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गदराना रोड के नजदीक बठिंडा से सिरसा जा रही ट्रेन के मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मान सिंह पुत्र नथू सिंह, निवासी गांव कालांवाली के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज ने बताया कि शनिवार रात बठिंडा से सिरसा जा रही ट्रेन संख्या-04783 की चपेट में आने से बुजुर्ग मान सिंह की मौत हुई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा मॉर्च्युरी में रखवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पिता को देखने गए बेटे को पड़ा मिला शव सूचना मिलने पर मृतक के बेटे होशियार सिंह और भतीजे सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। होशियार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता मान सिंह की देखभाल करने गए थे। रास्ते में गदराना रोड रेलवे लाइन पार उनका शव पड़ा देखा। रेलवे पुलिस ने मृतक के बेटे और भतीजे के बयान दर्ज किए। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles