spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला:दीवार क्षतिग्रस्त हुई; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच करने पहुंची




पंजाब में BJP के संगरूर जिले के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। यह पेट्रोल बम ऑफिस से सटी सड़क से फेंका गया। जिससे दीवार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हमले का पता चलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक ये हमला रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। हालांकि सही टाइम के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा पटियाला में भी एक घर में पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई है। जहां 2 युवकों ने यह बम फेंका। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। इससे पहले चंडीगढ़ में भी भाजपा के ऑफिस पर हैंड ग्रेनेड से अटैक हो चुका है। जिसके पीछे खालिस्तानी कनेक्शन के आरोप लगे थे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles