spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में मानवाधिकार आयोग की सुनवाई में अधिकारी नदारद:पूर्व सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे सिविल सर्जन, ईओ गैरहाजिरी, कारण बताओ नोटिस




लुधियाना में मुल्लांपुर दाखा में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जतिंदर सिंह शैंटी ने एक जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान जनसुनवाई से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन और नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) पर कड़ा रुख अपनाते हुए शैंटी ने दोनों अधिकारियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवाओं, नगर कौंसिल और अन्य प्रशासनिक विभागों से जुड़ी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। जतिंदर सिंह शैंटी ने कई मामलों का मौके पर ही निपटारा करवाया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा तय कर निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई या जवाबदेही से भागने की प्रवृत्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घर बैठे दर्ज कराएं शिकायत: 15 दिनों में समाधान का दावा जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने एक विशेष व्हाट्सएप नंबर जारी किया, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। शिकायत दर्ज कराने का व्हाट्सएप नंबर: 98554-75547नागरिक अपनी शिकायत, संबंधित दस्तावेज और पहचान पत्र की प्रति इस नंबर पर भेज सकते हैं। निपटारे का समय: प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के भीतर समाधान का प्रयास किया जाएगा। ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान से जुड़ने की अपील बैठक के दौरान जतिंदर सिंह शैंटी ने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ मुहिम का समर्थन करते हुए आम जनता से इससे जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारें और एक नशामुक्त पंजाब के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। जनसुनवाई के अंत में उपस्थित लोगों ने आयोग की इस त्वरित और जन-हितैषी पहल की सराहना की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles