spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरनाला में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज के बाद भड़की कांग्रेस:पूर्व CM चन्नी, बाजवा और रंधावा पहुंचे अस्पताल, अफसरों पर FIR की मांग




बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हड़ताली सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस गंभीर मामले को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एकजुट होकर शनिवार को बरनाला पहुंचे। पंजाब कांग्रेस के ये सभी दिग्गज नेता सबसे पहले बरनाला के स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह कला ढिल्लों के आवास पर एकत्रित हुए। वहां से रणनीति बनाने के बाद सभी नेता सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने लाठीचार्ज में घायल हुए सफाई कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनके उपचार के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। इसके पश्चात, कांग्रेसी नेता धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी सफाई सेवकों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों तथा संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। महिलाओं पर कार्रवाई को बताया शर्मनाक, डीएसपी का निलंबन महज ‘खानापूर्ति’ अस्पताल और धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई को ‘अमानवीय अत्याचार’ करार दिया। उन्होंने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि अपनी वाजिब मांगों के लिए आवाज उठा रही महिलाओं और निर्दोष सफाई कर्मचारियों पर जिस तरह से पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, वह बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। नेताओं ने डीएसपी सिटी के निलंबन की प्रशासनिक कार्रवाई को महज ‘मामले को दबाने की खानापूर्ति’ बताया। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की कि इस बर्बर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले उच्च प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और इसमें सीधे तौर पर शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles