spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में ISKCON की रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब:क्रेन से चढ़ाया 56 भोग, हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजा शहर




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार शाम को इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। ब्रह्मसरोवर के गौड़िया मठ शुरू हुई यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी के रथ के दर्शन और रस्सी खींचने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरे यात्रा मार्ग पर जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया, जबकि कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने पेयजल, फल और प्रसाद की व्यवस्था की। रथ यात्रा से पहले ज्योतिसर इस्कॉन के श्री कृष्ण-अर्जुन मंदिर में भगवान की विशेष आरती और राजभोग लगाया गया। क्रेन से लगाया 56 प्रकार का भोग रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ को विशेष रूप से 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। ऊंचे रथ पर विराजमान भगवान को क्रेन की मदद से भोग चढ़ाया गया। यह दृश्य यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन और जयघोष के बीच भगवान के दर्शन किए। हरियाणा समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु रथ यात्रा में कुरुक्षेत्र के अलावा कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, रोहतक, सोनीपत और चंडीगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश, असम समेत अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी यात्रा में भाग लिया। नए मंदिर परिसर में विराजमान हुए भगवान इस वर्ष की रथ यात्रा विशेष रही, क्योंकि श्री श्री गौर-निताई और श्री श्री जगन्नाथ-बलदेव-सुभद्रा महारानी नए मंदिर परिसर में विराजमान हुए हैं। रथ यात्रा का समापन सेक्टर-13 के कम्युनिटी सेंटर में देर रात को होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles