spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर में छात्रों के समर्थन में युवाओं का रोष मार्च:जंतर-मंतर घटना का विरोध; निष्पक्ष जांच-दोषियों पर कार्रवाई की मांग




पंचकूला जिले के पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन परिसर में स्थानीय युवाओं और छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में बैनर लेकर पिंजौर यादविन्द्रा गार्डन से बिटना रोड स्थित पानी के टैंकर तक पैदल रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन में गुरभाग सिंह धमाला, नरेश मान, सचिन शर्मा, चंचल शर्मा, एडवोकेट विनोद गौरी और पार्षद मयंक लाम्बा सहित सैकड़ों युवा और छात्र शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों का समर्थन किया। लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो प्रदर्शनकारियों ने मांग की, कि पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने सरकार से युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles