spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, शेड-सोलर सिस्टम जला:धुआं देख लोगों की जुटी भीड़, संचालक बोले-1.5 करोड़ से अधिक नुकसान




सिरसा जिले के गुड़िया खेड़ा गांव में स्थित सिरसा जमींदारा एफपीसीएल कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में कोल्ड स्टोरेज का शेड, कैरेट, शीतकरण उपकरण और 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद चारों और धुआं ही धुआं फैल गया और लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, आग शुक्रवार दोपहर सिरसा-जमाल रोड पर स्थित कोल्ड स्टोरेज में लगी। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने स्तर पर टैंकर और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और प्रभावित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में रखा उनका सामान जलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान करने की अपील की है। संचालक बोले, एक से डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान कोल्ड स्टोरेज के संचालक सतपाल खीचड़ ने बताया कि आग से 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग में कोल्ड स्टोरेज की छत, उपकरण, मशीनरी और 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसके अतिरिक्त, कोल्ड स्टोरेज में रखा गेहूं और ग्वार भी जल गया। खीचड़ ने यह भी बताया कि कई किसानों का सामान भी कोल्ड स्टोरेज में रखा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles