spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में नगर निगम और फायर कर्मियों का प्रदर्शन:मांगों को लेकर निकाली रैली, सरकार पर अनदेखी का आरोप




गुरुग्राम में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम हितेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने अग्रवाल धर्मशाला चौक और गुरुद्वारा रोड से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान एवं सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बसंत कुमार ने की। जिला सचिव सुशील शर्मा और इकाई सचिव धर्मेंद्र ने संयुक्त रूप से इसका संचालन किया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन सेक्टर-29 स्थित फायर ब्रिगेड केंद्र पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल लगातार नौवें दिन भी जारी रही। इस हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान ने की, जबकि संचालन सुनील कुमार ने किया। बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ, सीटू और अन्य कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया। विभाग की वास्तविक स्थिति को छिपाया जा रहा कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर विभाग की वास्तविक स्थिति को छिपाया जा रहा है। नेताओं ने सोनीपत के गांव बदाना में आग लगने की घटना का उदाहरण दिया, जहां समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी नेताओं ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर ब्रिगेड कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वेतन वृद्धि का एरियर और कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित कई अन्य मांगें भी रखीं। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर बढ़ने की बात भी कही।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles