spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में 1 अगस्त को पहुंचेंगे CM मान:मावां धीयां सत्कार योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल; तैयारियों की समीक्षा




पंजाब सरकार की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ का राज्यस्तरीय कार्यक्रम 1 अगस्त को पठानकोट के मामून स्थित व्हाइट मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने जा रहा है। समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी के दिशा-निर्देशों के तहत एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (G) अर्शदीप सिंह ने की। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश इस दौरान एडीसी (जी) एस. अर्शदीप सिंह ने सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय (कोऑर्डिनेशन) बनाकर काम करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इतने बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष अपनी सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने व्हाइट मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा एडीसी (जी) एस. अर्शदीप सिंह, हलका इंचार्ज सुजानपुर ठाकुर स्वर्ण सिंह सलारिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मामून स्थित व्हाइट मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल (वेन्यू), मंच, मीडिया गैलरी, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी तरह की व्यवस्था न बिगड़े। इस महत्वपूर्ण बैठक और स्थल निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें मंदीप सिंह मान SDM, पठानकोट, शंकर शर्मा SDM, धार कलां, जसवंत सिंह DDPO भी पहुंचे। जिला प्रशासन का कहना है कि पंजाब सरकार के इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles