spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरप्रीत कौर बनीं पठानकोट जिला परिषद की चेयरपर्सन:साहिब सिंह साबा ने संभाला वाइस चेयरमैन का पद; मंत्री कटारूचक्क ने की ताजपोशी




जिला परिषद कार्यालय पठानकोट में वीरवार को जिला परिषद की चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान गुरप्रीत कौर ने जिला परिषद पठानकोट की चेयरपर्सन और साहिब सिंह साबा ने वाइस चेयरमैन के रूप में आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाला। कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने दी शुभकामनाएं कटारूचक्क ने गुरप्रीत कौर और साहिब सिंह साबा को फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा आम और साधारण परिवारों से आने वाले निष्ठावान लोगों को आगे बढ़ने और जनसेवा करने का मौका दिया है। गुरप्रीत कौर और साहिब सिंह साबा को मिली यह अहम जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और लगन से निभाएंगे और जिला परिषद के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को नई गति देंगे। जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता पदभार ग्रहण करने के बाद गुरप्रीत कौर और वाइस चेयरमैन साहिब सिंह साबा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क और सभी जिला परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे उन्हें सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य जिले के कोने-कोने तक विकास की लहर पहुंचाना और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना रहेगा। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह इस ताजपोशी समारोह के दौरान जिले भर से पहुंचे कई जनप्रतिनिधि, जिला परिषद के सदस्य, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles