![]()
चंडीगढ़ का युवक जंतर-मंतर पर पत्थर दिखाते हुए
दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में चल रहे बड़े छात्र आंदोलन का केंद्र बना हुआ है। चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हाथ में नुकीला पत्थर
.
वीडियो में युवक ने कहा- मौलीजागरां से हूं
वायरल वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि चंडीगढ़ के मौलीजागरां से हूं… अगर किसी ने हमें रोकने की कोशिश की तो ईंट से फोड़ देंगे।
युवक यह भी दावा करता नजर आ रहा है कि उसने चंडीगढ़ के मौलीजागरां इलाके से अपने कई साथियों को दिल्ली बुलाया है। हालांकि, आंदोलन से जुड़े नेताओं का कहना है कि प्रदर्शनकारी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ बाहरी लोग या उपद्रवी तत्व आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
कल चंडीगढ़ में भी हुआ था प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए कल चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में भी प्रदर्शन किया गया था। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ-साथ चंडीगढ़ के कई कॉलेजों से काफी संख्या में छात्र एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन के बाद एक कैंडल मार्च भी निकाला गया था, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी।
जंतर-मंतर पर लगातार जुट रहे छात्र
NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों से भी कई छात्र दिल्ली पहुंच रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लाखों छात्रों ने NEET परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत की थी। ऐसे में परीक्षा में कथित गड़बड़ी की खबरों ने उनकी मेहनत और भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।







