spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फिल्म में काम दिलाने का झांसा, युवती को बेचा:राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया, पुलिस को जांच के आदेश




पंजाब में फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों की तस्करी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए मोहाली पुलिस को तत्काल हाईलेवल जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने वीडियो लिंक और स्क्रीनशॉट पुलिस को भेजते हुए कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है। शिकायत के अनुसार युवतियों को फिल्मों में अभिनय का मौका दिलाने का झांसा देकर फर्जी शूटिंग पर ले जाया जाता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी परिचित मंदीप कौर उसे फिल्म शूटिंग के बहाने फिरोजपुर ले गई और बाद में उत्तर प्रदेश में 1.5 लाख रुपये में बेच दिया गया। पीड़िता के मुताबिक परिवार ने उसकी रिहाई के लिए जमीन और गहने गिरवी रखकर पैसे जुटाए। उसने दावा किया कि इस नेटवर्क में कई अन्य लड़कियां भी फंसी हुई हैं। महिला आयोग ने मोहाली पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जाए। पीड़िता ने पंजाब के डीजीपी से भी शिकायत कर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कथित तस्करी गिरोह पर कार्रवाई करने और फेज-8 मोहाली के लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles