spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में सुपरवाइजर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत:बाइक से लौट रहा था घर, भाई के सामने हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर मौके से फरार




कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सुपरवाइजर को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन भीड़ जुटते ही आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार (33) के रूप में हुई है। वह बड़शामी में राइस मिल में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। कुछ समय पहले सुनील की शादी हुई थी, लेकिन किसी वजह से सुनील अपनी पत्नी से अलग हो गया। सुनील अपने दोनों भाइयों से बड़ा था। रादौर से लौटते समय हुआ हादसा सुरजीत कुमार ने बताया कि अपने काम से लौटते वक्त उसका बड़ा भाई सुनील कुमार उसे बड़शामी में मिला। यहां से दोनों भाई अपनी-अपनी बाइक से घर के लिए निकले। सुनील उसके आगे अपनी बाइक पर आगे चल रहा था। जैसे ही लाडवा-रादौर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो लाडवा की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सुनील की बाइक के साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुनील बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपनी बाइक रोककर हादसे में घायल भाई को संभाला। इस दौरान ट्रक ड्राइवर भी कुछ देर मौके पर रुका। उसने ट्रक का नंबर HR-37D-7798 नोट कर लिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया कुछ देर बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल सुनील कुमार को सरकारी अस्पताल लाडवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles