spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में ट्रेन हादसा:धीमी गति से चल रही ट्रेन से उतर रहा था युवक, पीछे से धक्का लगने पर ट्रैक पर गिरा; दोनों पैर कटे




पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के एक हादसा हो गया। यहां स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक 35 वर्षीय युवक फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए हैं। घायल को गंभीर हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सुनाम का रहने वाला है। पुलिस ने घटना की जानकारी पीड़ित के परिवार को दे दी है। पीछे से लगा धक्का और फिसल गया पैर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की है। सुखविंदर सिंह ट्रेन के अंदर ही सवार था और उसे लुधियाना स्टेशन पर उतरना था। जब ट्रेन लुधियाना प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो उसकी गति काफी धीमी थी। सुखविंदर ने धीमी ट्रेन से ही नीचे उतरने का प्रयास किया। सुखविंदर के मुताबिक, इसी जल्दबाजी के दौरान ट्रेन से उतर रहे किसी अन्य यात्री का पीछे से धक्का लग गया। धक्का लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह सीधा प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाली जगह (ट्रैक) पर जा गिरा। पलक झपकते ही उसके दोनों पैर ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गए और धड़ से अलग हो गए। नूरमहल जा रहा था माथा टेकने बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुनाम में वेल्डिंग का काम करता है। वह धार्मिक यात्रा पर घर से निकला था और उसे जालंधर के पास स्थित नूरमहल में माथा टेकने जाना था। नूरमहल जाने के लिए ही उसे लुधियाना स्टेशन पर उतरकर दूसरी गाड़ी पकड़नी थी, लेकिन भगवान के दर पर पहुंचने से पहले ही यह हृदयविदारक हादसा हो गया। पुलिस कर्मियों ने दिखाई मुस्तैदी, पहुंचाया अस्पताल स्टेशन पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने जैसे ही यह हादसा देखा, वे तुरंत मौके पर दौड़े। जवानों ने बिना समय गंवाए खून से लथपथ सुखविंदर को ट्रैक से बाहर निकाला और तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चल रहा इलाज,परिजन लुधियाना रवाना फिलहाल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम सुखविंदर का इलाज कर रही है। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। रेलवे पुलिस ने सुनाम में उसके परिजनों को फोन पर इस दुखद घटना की सूचना दे दी है। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन लुधियाना के लिए रवाना हो चुके हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles