spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में फेल होने पर छात्रा ने किया सुसाइड:आरपीएस स्कूल में पढ़ती थी, सीबीएससी बोर्ड से दी थी दसवीं की परीक्षा




हरियाणा के नारनौल में सीबीएससी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद एक लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार लड़की के कम नंबर आए थे। जिसके कारण लड़की ने आज सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। लड़की शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती थी। गांव कोजिंदा निवासी 16 वर्षीय लड़की शहर के गांव सुराना स्थित आरपीएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार शाम को उसका दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आया था। रिजल्ट में वह मैथ, साइंस व सोशल सांइस में फेल हो गई। गुरुवार सुबह खाया जहर ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को शाम तक सब सामान्य था तथा लड़की के परिजनों ने भी उसको कुछ नहीं कहा। गुरुवार सुबह लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। रास्ते में तोड़ा दम परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने उसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। जहां तबियत ज्यादा खराब होने के कारण डाक्टरों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसको एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से वे उसको जयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम जिसके बाद परिजन उसको वापस नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles