![]()
नकोदर के केआरएम डीएवी कॉलेज एनसीसी कैडेट दीपक सिंह ने रोपड़ में आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीतकर कॉलेज और 21 पंजाब बटालियन का नाम रोशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के बल पर दीपक का चयन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (PHHPC) डायरेक्टरेट की फायरिंग टीम के लिए हो गया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी, रोपड़ में 7 से 17 जुलाई तक आयोजित किए गए विशेष कैंप के दौरान हासिल हुई। कैडेट दीपक सिंह ने इस उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में जालंधर ग्रुप का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने अचूक निशाने का लोहा मनवाया। कपूरथला बटालियन से चुने गए थे मात्र 4 कैडेट उल्लेखनीय है कि 21 पंजाब बटालियन एनसीसी कपूरथला से इस प्रतिष्ठित कैंप के लिए केवल चार कैडेटों का चयन किया गया था। इन चुनिंदा कैडेटों में से दीपक सिंह ने अपने उत्कृष्ट और असाधारण प्रदर्शन की बदौलत एक विशेष मुकाम हासिल किया, जो अन्य छात्रों व कैडेटों के लिए भी बेहद प्रेरणादायक है। प्रिंसिपल और सैन्य अधिकारियों ने दी बधाई प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार के कुशल नेतृत्व और एनसीसी इंचार्ज प्रो. (लेफ्टिनेंट) करमजीत सिंह की देखरेख में कैडेट दीपक ने यह सफलता प्राप्त की। डॉ. सलिल कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि दीपक का यह प्रदर्शन पूरे कॉलेज और बटालियन के लिए गर्व का विषय है। 21 पंजाब बटालियन एनसीसी कपूरथला के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर.के. चौहान और एडमिन ऑफिसर कर्नल सुरिंदर पाल सिंह ने कैडेट दीपक सिंह को इस बड़ी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी इंचार्ज प्रो. (लेफ्टिनेंट) करमजीत सिंह ने भी दीपक की पीठ थपथपाते हुए उम्मीद जताई कि वे आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश भर में कॉलेज का नाम चमकाएंगे।
Source link
नकोदर के NCC कैडेट में शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल:रोपड़ कैंप में फायरिंग प्रतियोगिता में जालंधर ग्रुप का किया प्रतिनिधित्व







