![]()
मोहाली के कुंभड़ा लाइट पॉइंट के पास देर रात एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार में थी थार, पिलर से जा टकराई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार की रफ्तार काफी तेज थी। कुंभड़ा लाइट पॉइंट के पास पहुंचते ही चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी सड़क के बीच बने डिवाइडर के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। एक युवक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा ICU में भर्ती हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोहाली के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थार के अंदर मिलीं संदिग्ध चीजें, नशे की आशंका हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त थार को सड़क से हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वाहन के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिलने की बात सामने आई है। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय दोनों युवक नशे में हो सकते थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था या नहीं। युवकों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने गाड़ी के नंबर और उसमें मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Source link
मोहाली के कुंभड़ा लाइट पॉइंट पर हादसा:डिवाइडर के पिलर से टकराई तेज रफ्तार थार, एक की मौत दूसरा ICU में







