spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खट्‌टर के बंसीलाल को लेकर दिए बयान पर बोली श्रुति:दादरी में मंत्री ने कहा- विपक्ष ने तोड़-मरोड़कर पेश किया, मुद्दा बनाने में रहा विफल




केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर द्वारा पूर्व सीएम बंसीलाल के बारे में इमरजेंसी को लेकर दिए बयान पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधारी ने विपक्ष पर हमला बोला। मंत्री श्रुति चौधरी चरखी दादरी में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पत्रकारों से बात कर रही थी। इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल हमारे प्रदेश के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। लोग उन्हें याद करते हैं। बड़े-बड़े लोग भी अपने कामों की तुलना चौधरी बंसीलाल के कामों के साथ करते होंगे। चौधरी बंसीलाल के बारे में सब जातने हैं। जो विपक्ष ने कोशिश की कि मनोहर लाल की बात को घुमा-फिराकर किसी तरिके से एक मुद्दा खड़ा किया जाए। लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। बहुत बार जब मनोहर लाल के साथ भी बैठे हैं तो उन्होंने चौधरी बंसीलाल के बारे में आदरपूर्वक बात कही है। मनोहर लाल खट्‌टर वहां जो बता रहे थे वो जब दोनों पार्टी मिलकर सरकार चलाने की बात हुई थी। तब वे बता रहे थे कि इमरजेंसी के बारे में पूछा। चौधरी बंसीलाल ने भी कहा था कि ऐसा नहीं होगा। राहुल गांधी ने भी बहुत बार यह माना है कि इमरजेंसी हमारे लिए काला धब्बा है। उसको लेकर बात हुई थी। उसको मरोड़ा-तरोड़ा गया। ऐसे लोगों ने जिन्होंने अपने जीवन काल में जब चौधरी बंसीलाल थे, उन्होंने चौधरी बंसीलाल का साथ नहीं दिया। चौधरी बंसीलाल के नाम से आज यूनिवर्सिटी खड़ी है, भिवानी में, जिसे वे खुल लेकर आई थी। मेडिकल कॉलेज भी वे लेकर आई थी। चौधरी बंसीलाल के पदचिह्नों पर हम चल रहे हैं। पीएम पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे
मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ऐतिहासिक उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए अहम कदम है। जहां हरियाणा से पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलेगी। भविष्य की तकनीक पर आधारित इस ट्रेन को भारत की पहली ‘ग्रीन ट्रेन’ कहा जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles