spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग:कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ियां, शाॉर्ट सर्किट से हादसा




पानीपत शहर के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-25 पार्ट-2 में स्थित अशोका हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार को आग लग गई। आग की लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। राहत की बात यह रही कि जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी, अंदर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों का माल जलकर राख होने की आशंका है। गोदाम में भरा था बाथमेट की पैकिंग का सामान बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री के गोदाम में बाथमेट की पैकिंग का काम किया जाता था। पैकेजिंग मटेरियल और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बढ़ता देख आसपास के इलाकों से भी फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त गाड़ियां मंगाई गई हैं। फैक्ट्री मालिक ने लगाया लापरवाही का आरोप घटनास्थल पर मौजूद फैक्ट्री मालिक ने प्रशासन और दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मालिक का कहना है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया। अगर समय पर मदद मिल जाती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। आग लगने का कारण अज्ञात फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रहा है। फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन तेज हवा और फैक्ट्री के अंदर मौजूद सामान की वजह से ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles