spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल पुलिस ने अरेस्ट किया वाहन चोर:चुराई गई बाइक और ई-रिक्शा बरामद, चोरी के मामलों में पहले भी जा चुका जेल




करनाल में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है। जिला पुलिस करनाल की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। ASI कृष्ण कुमार की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी निवासी शास्त्री नगर, थाना रामनगर करनाल के रूप में हुई है। बरामदगी के साथ पुराने रिकॉर्ड भी सामने आए पुलिस पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा बरामद किए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने थाना सिविल लाइन करनाल में दर्ज एक अन्य मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया इस मामले में थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles