spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इंग्लैंड में पंजाबी लड़की की हत्या, पेट पर 5 वार:आरोपी गेट के कैमरे पर चाकू लिए दिखा; तरनतारन से पिता ने जमीन बेचकर भेजा था




पंजाब के तरनतारन की युवती की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। उसके पेट में 5 बार चाकू से वार किए गए। युवती करीब दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर हायर एजुकेशन के लिए गई थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें वर्क परमिट मिल गया था और वह वहीं रहकर नौकरी कर रही थीं। युवती की हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो चाकू लेकर जाता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो घर के गेट के कैमरे में कैद हुआ। युवती के पेरेंट्स ने बेटी का भविष्य संवारने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी, ताकि वो इंग्लैंड भेजे सकें। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी विदेश में बेहतर पढ़ाई करके अच्छी नौकरी हासिल करेगी। इस घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। उधर, ब्रिटिश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पढ़िए क्या है पूरा मामला… जमीन बेचकर बेटी को पढ़ने भेजा था इंग्लैंड युवती की पहचान किरनदीप कौर के रूप में हुई। करीब दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर हायर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड गई थीं। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें वर्क परमिट मिल गया था और वह नौकरी कर रही थीं। पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि बेटी का भविष्य संवारने के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दी थी। कमरे में सोते समय धारदार हथियार से हमला परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह किरनदीप अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर कथित तौर पर कमरे में घुसा और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है और गांव में भी शोक का माहौल है। पार्थिव शरीर भारत लाने की लगाई गुहार पिता सुखदेव सिंह और माता बलजीत कौर ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। परिवार ने इस संबंध में प्रशासन से भी मदद की मांग की है। आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार ब्रिटेन पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और हमलावर की तलाश में जुटी है। वहीं, गांव के लोगों ने भी परिवार को न्याय दिलाने और दोषी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles