spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में शादी के 5 महीने बाद सुसाइड:युवक नहर में कूदा, मरने से पहले VIDEO बनाया; बोला- पत्नी लेट उठती है, ससुर पोजिशन का रौब दिखा रहा




लुधियाना में एक युवक ने शादी के 5 महीने बाद गिल नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी शूट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। युवक ने रो-रोकर बनाए वीडियो में कहा- मेरा ससुर बीएसएनएल में अधिकारी है। जबकि, साढ़ू वकील है। ये अपने पदों का प्रभाव दिखाकर मेरे परिवार को धमका रहे थे और मेरी पत्नी को मनमर्जी करते रहने को कह रहे थे। जबकि, पत्नी से कहासुनी केवल इतनी थी कि वह जल्दी उठ जाया करे, ताकि घर का काम समय से हो जाए और ड्यूटी के लिए लेट न हो। इस पर ससुर ने कहा था कि मेरी बेटी है, उसका मन होगा, तब उठेगी। इन्हीं परेशानियों से मुझे ये कदम उठाना पड़ रहा है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी, ससुर, दो साले और वकील साढ़ू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम करणदीप है। उसकी टेस्टिंग लैब थी, जिसमें वह लैब टेक्निशियन के रूप में काम करता था। वीडियो में युवक ने ये बातें कहीं… पिता बोले- पत्नी से बात तक नहीं कर पा रहा था बेटा मृतक के पिता राजा राम ने बताया कि उनका बेटा करणदीप ससुराल पक्ष के साथ चल रहे विवाद को लेकर परेशान था। उन्होंने कहा कि रविवार (5 जुलाई) को दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर मामला सुलझाने की योजना थी। उन्होंने ससुराल पक्ष से कहा था कि या तो वे उनके घर आ जाएं या फिर वह खुद उनके घर आ जाएंगे, लेकिन उन्होंने घर पर बातचीत करने से इनकार कर दिया और बाहर मिलने की बात कही। करणदीप ने उनसे कहा था कि वह पत्नी से बात तक नहीं कर पा रहा है। ससुराल गया तो दुर्व्यवहार किया गया पिता ने बताया कि जब करणदीप ससुराल जाता तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। उसे पत्नी से मिलने तक नहीं दिया जाता था। उन्होंने बताया कि घटना वाली (रविवार, 12 जुलाई) रात करीब 10 बजे करणदीप ने घर पर खाना खाया और चला गया। इसके बाद सूचना मिली कि वह नहर में कूद गया है। करीब 3 घंटे बाद नहर से करणदीप का शव मिला। मृतक के भाई ने ये आरोप लगाए… आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की पत्नी स्वाति, ससुर राम पाल, साले दीपक व वीरेंद्र और स्वाति के जीजा (वकील) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण/उकसाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना शिमलापुरी के SHO बलबीर सिंह ने कहा पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों पर रेड कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में मां ने 3 बच्चों समेत कीटनाशक पिया, 6 साल की बेटी की मौत कपूरथला में महिला ने तीन बच्चों के साथ कीटनाशक दवा पी ली। उसका पति जब घर पहुंचा, तो तीनों बच्चे जमीन पर बेहोश पड़े हुए थे, जबकि महिला उल्टियां कर रही थी और अर्ध-बेहोशी की हालत में थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles