spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में मरीज की मौत के बाद लाश बाहर फेंकी:सिर्फ अंडरवियर में मिली डेडबॉडी; फरीदकोट मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर सस्पेंड




फरीदकोट के अस्पताल में मरीज की मौत के बाद शव को मॉर्च्युरी भेजने की बजाय बाहर फेंक दिया गया। शव के गले और एक टांग पर प्लास्टर बंधा हुआ था, जबकि शरीर पर केवल अंडरवियर था। राहगीरों ने शव देखा तो उन्होंने समाजसेवी संस्था सहारा सोसायटी को सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन भी सक्रिय हुआ और शव को आनन फानन में मॉर्च्युरी में रखवाया। हाउस सर्जन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आरोप है कि हाउस सर्जन के निर्देश पर अस्पताल कर्मचारियों ने शव को अस्पताल परिसर के बाहर फेंका। एक सप्ताह पहले घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… रामबाग में पड़ा मिला शव, पुलिस बुलाई
सहारा सोसायटी के प्रधान अशोक भटनागर ने बताया कि वह हर रोज सुबह के समय रामबाग में आते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वह रामबाग पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि रामबाग के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पास जाकर देखा तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और उसके पैर पर प्लास्टर लगा हुआ था। अस्पताल कर्मचारियों पर आरोप
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखवा दिया। उन्हें जानकारी मिली है कि यह शव अस्पताल के कर्मचारियों ने ही यहां रखवाया था, जिसके संदर्भ में अस्पताल प्रशासन और पुलिस जांच कर रही है। पता चला है कि एक डॉक्टर को भी सस्पेंड किया गया है। कमेटी गठित, 2-3 दिन में आएगी रिपोर्ट
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नीतू कुक्कड़ ने कहा कि उन्हें सुबह ही पुलिस से जानकारी मिली थी कि मेडिकल अस्पताल के बाहर एक शव पड़ा है। इस मामले में उन्होंने जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है, जिससे दो-तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने हिदायत दी है। वार्ड के डॉक्टर को सस्पेंड किया
उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में यह मरीज दाखिल था, उस वार्ड के एक डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। बाकी कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी
वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles