spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ सेक्टर-44 बूथ मार्केट में भीषण आग:2 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक; फायर बिग्रेड एक घंटे के बाद पाया काबू




चंडीगढ़ सेक्टर-44 स्थित बूथ मार्केट में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में 2 दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शाम करीब 4 बजे लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग की चपेट में एक केक की दुकान और एक अन्य दुकान आ गई। दोनों दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें और धुआं इतना अधिक था कि आसपास की दुकानों तक भी खतरा पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए आसपास की सभी दुकानों को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया, ताकि कोई जनहानि न हो। एक घंटे में फायर बिग्रेड ने पाया काबू दुकानदार वासु ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। स्थानीय दुकानदार वासु ने बताया कि बूथ मार्केट में कुल 28 दुकानें हैं। आग लगने के बाद धुआं इतना ज्यादा था कि लोगों को लगा पूरी मार्केट आग की चपेट में आ जाएगी। हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग बुझा दी, जिससे बाकी दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नहीं लग पाया आग लगने का कारण फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच टीम दुकान मालिकों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आग किसी बिजली के उपकरण में खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles