![]()
जींद जिले में सीआईए स्टाफ नरवाना ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की 3 वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जींद की रतन कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ मूसा के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि नरवाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के मद्देनजर टीम द्वारा निगरानी की जा रही थी। 11 जुलाई को नरवाना के नए बस अड्डे के पास एक चाय की दुकान से ढाकल निवासी अनिल की बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की 3 वारदात का हुआ खुलासा सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइक लेकर नरवाना की तरफ आ रहा था, तभी सीआईए टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने 3 बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया है। इनमें नरवाना बस अड्डे के पास से हीरो डीलक्स बाइक, जींद पटियाला चौक के पास से हीरो स्प्लेंडर बाइक और करीब एक माह पहले सिविल अस्पताल जींद से हीरो डीलक्स बाइक चोरी करना शामिल है। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
नरवाना CIA स्टाफ ने वाहन चोर पकड़ा:आरोपी से 2 बाइक बरामद, 3 वारदातों का हुआ खुलासा







