spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jasmine Sandlas Emotional Backstage Video With Fiance Shekhar


जैस्मिन सैंडलस स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं।

धुरंधर फिल्म से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक भावुक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इस

.

दरअसल, शनिवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया था। अब उसी मेगा इवेंट से पहले का यह बैकस्टेज वीडियो सामने आया है।

वीडियो में जैस्मिन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अपनी जिंदगी के इस खास रिश्ते को सार्वजनिक करने और स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले वह काफी नर्वस और इमोशनल नजर आती हैं।

जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS…

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि में लाइव कॉन्सर्ट से पहले मंगेतर के गले लगने के बाद भावुक हुई सिंगर जैस्मिन हाथ मिलाते हुए।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि में लाइव कॉन्सर्ट से पहले मंगेतर के गले लगने के बाद भावुक हुई सिंगर जैस्मिन हाथ मिलाते हुए।

जैस्मीन को भावुक देख उनकी टीम भी उनके पास आ गई।

जैस्मीन को भावुक देख उनकी टीम भी उनके पास आ गई।

टीम की लड़कियों ने संभाला

शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मिन ने स्टेज पर कदम रखा और हमेशा की तरह अपनी कड़क परफॉर्मेंस दी।

टीम के साथ जैस्मीन काफी देर आंखे बंद कर भावुक नजर आईं।

टीम के साथ जैस्मीन काफी देर आंखे बंद कर भावुक नजर आईं।

जानिए कौन हैं शेखर चौधरी…

जब जैस्मिन ने पहली बार शेखर को स्टेज पर बुलाया था, तब लोगों को उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब शेखर चौधरी को लेकर कई नई और पर्सनल जानकारियां सामने आने लगी हैं।

  • बिजनेस एम्पायर: शेखर चौधरी एक सफल और रईस एंटरप्रेन्योर हैं, जिनका रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में बड़ा नाम है। इसके अलावा वह कई स्टार्टअप्स में भी इन्वेस्ट कर चुके हैं।
  • दिखने में बेहद हैंडसम: सोशल मीडिया पर शेखर की तस्वीरें आने के बाद फैंस उनकी तुलना बॉलीवुड एक्टर्स से कर रहे हैं। जैस्मिन के साथ उनकी जोड़ी को ‘परफेक्ट मैच’ बताया जा रहा है।
  • जैस्मिन के सबसे बड़े सपोर्टर: करीबी सूत्रों का कहना है कि शेखर और जैस्मिन काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। शेखर ने जैस्मिन के उतार-चढ़ाव वाले दौर में उनका पूरा साथ निभाया है। दोनों एयरपोर्ट और कैफे में भी स्पॉट किए जा चुके हैं।
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर से फैंस को मिलवातीं जैस्मीन।

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर से फैंस को मिलवातीं जैस्मीन।

फैंस ने की वीडियो देख जताई खुशी

जैस्मिन सैंडलास का पास्ट काफी चर्चा में रहा है, खासकर सिंगर गैरी संधू के साथ उनका ब्रेकअप काफी दर्दनाक था। ऐसे में जैस्मिन को जिंदगी में आगे बढ़ता देख और शेखर जैसी केयरिंग पार्टनर के साथ खुश देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हैं।

सोशल मीडिया पर इस बैकस्टेज वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जैस्मिन ने जिंदगी में बहुत दर्द झेला है, वह इस खुशी की हकदार हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शेखर जिस तरह उन्हें संभाल रहे हैं, उसने मेरा दिल जीत लिया।

लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ऐसे कराया था मंगेतर को इंट्रोड्यूस

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर के गले लगती जैस्मीन।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर के गले लगती जैस्मीन।

मंगेतर से बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते

सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया था। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा था- ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…”

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया।

———————-

ये खबर भी पढ़ें….

धुरंधर फेम सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक सगाई का ऐलान किया: मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसने हजारों फैंस को हैरान कर दिया। लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मिन ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए स्टेज पर एक शख्स को बुलाया और बताया कि वही उनके मंगेतर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles