spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर के होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:छत्तीसगढ़ निवासी युवक बीती रात फ्लाइट से आया था, मामा के बेटे संग ठहरा था




अमृतसर के 100 फुटी रोड पर स्थित ‘होटल फॉर सीजन’ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बी-डिवीजन की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और होटल के कमरे से शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप सिंह (पुत्र सुरिंदर सिंह) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में यह बातें सामने आई हैं। पहली की संदीप सिंह शनिवार देर रात फ्लाइट के जरिए अमृतसर पहुंचा था। वह अपने मामा के बेटे के साथ होटल के कमरे में ठहरा हुआ था। दोनों रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच अपने कमरे में पहुंचे और सो गए। दोपहर को नहीं हुई कोई हरकत रविवार दोपहर को जब मामा का बेटा सोकर उठा, तो उसने देखा कि संदीप सिंह के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद घबराकर उसने तुरंत होटल प्रबंधन को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस अंदर जाकर ​देखा तो वह बेड पर मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शरीर पर चोट के निशान नहीं, नशे की बात से इनकार थाना बी-डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की है। कमरे की शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट या हाथापाई (संघर्ष) के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा, अभी तक की जांच में ऐसा कोई साक्ष्य या बात सामने नहीं आई है जिससे यह कहा जा सके कि युवक ने किसी प्रकार का नशा किया था। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है।” पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों का इंतजार पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक और सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस दुखद घटना की सूचना छत्तीसगढ़ में मृतक के परिवार को दे दी गई है। परिजनों के अमृतसर पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles