spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री:सिख जत्थेबंदियों ने लगाया अनिश्चितकालीन धरना; 25 दिन बाद भी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी न होने से रोष




सिख धर्म पर अभ्रद टिप्पणी करने वाले चेतन शर्मा की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए सिख संगठनों व निहंग जत्थों ने पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू करके टोल फ्री कर दिया। सिख जत्थेबंदियों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस कोई ठोस एक्शन नहीं लेती तब तक धरना जारी रहेगी और टोल फ्री रहेाग। सिख संगठनों का कहना है कि 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चेतन शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर पाई। लाडोवाल टोल प्लाजा पर लुधियाना से जालंधर की तरफ जाने वाली सड़क पर सिर्फ एक लेन से व्हीकल निकाले जा रहे हैं जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जालंधर की तरफ से आने वाली ज्यादार लेन से वाहन फ्री में निकल रहे हैं। 25 दिन से पुलिस खाली हाथ प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरोपी चेतन शर्मा पर संगीन मामला दर्ज है, लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण 25 दिन बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई और वो खुलेआम घूम रहा है। सिख संगठनों का कहना है कि चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पहले सीपी दफ्तर में धरना दिया था लेकिन तब भी चेतन शर्मा के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। उनका कहना है कि चेतन शर्मा ने सिख धर्म के प्रति बेहद गंदी टिप्पणी की है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। सिख संगठनों ने साफ कर दिया है कि यह धरना तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक पुलिस प्रशासन आरोपी चेतन शर्मा को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे नहीं भेज देता। टोल फ्री, पर सिर्फ एक लेन चालू जत्थेबंदियों ने टोल टैक्स तो बंद करवा दिया है, लेकिन वाहनों के लिए सिर्फ एक ही लेन छोड़ी है। इसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ जालंधर से आने वाली साइड में सभी लेनों से वाहन फ्री में निकाले जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची सिख संगठन जैसे ही लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना देने पहुंचे तो पहले थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद अन्य थानों से भी पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बात कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles