![]()
गुरदासपुर के कलानौर निवासी खाड़कू लहर से जुड़े रहे निशान सिंह कलानौर ने दावा किया है कि उन्होंने वर्ष 1996 में अमृतसर जेल में तत्कालीन एसएसपी अजीत सिंह संधू पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हमला भाई जसवंत सिंह खालड़ा की शहादत का बदला लेने के उद्देश्य से किया गया था। निशान सिंह ने बताया कि उनका इरादा संधू को जान से मारने का था। इस घटना के बाद उन्हें अमृतसर जेल से जालंधर की केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। निशान सिंह ने अपनी पिछली घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 1987 में पुलिस ने एक कथित फर्जी मुठभेड़ में उनके सिर और टांग में गोली मार दी थी। उस समय सात अन्य युवाओं को भी गोली मारी गई थी, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे और वहां से भाग निकले। हालांकि, 1988 में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया और अमृतसर जेल में बंद कर दिया गया था।
Source link
निशान सिंह कलानौर का दावा-:अमृतसर जेल में 1996 में SSP संधू पर किया हमला, खालड़ा की मौत का बदला लेने को हत्या करना चाहते थे







