spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में युवक-युवती नहर में कूदे:कार में सवार होकर पहुंचे, दोनों के बीच हुई कहासुनी, गाड़ी पर लगा हरियाणा पुलिस का स्टीकर




फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र में सेक्टर-75 स्थित आगरा नहर में शनिवार शाम एक युवक और एक युवती के नहर में कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जिस कार से दोनों मौके पर पहुंचे थे, उसके ऊपर हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक युवक और युवती कार से नहर के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच कार के अंदर किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस को कार के अंदर कुछ खून के निशान भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पहले युवती और फिर युवक ने लगाई नहर में छलांग प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के बाद युवती नहर की ओर बढ़ी और उसमें छलांग लगा दी। इसके बाद युवक भी उसके पीछे नहर में कूद गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सबसे पहले नहर में किसने छलांग लगाई। घटना को देखकर राहगीरों ने तुरंत पास में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सेंट्रल एसीपी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। व्यक्ति ने दी ट्रैफिक पुलिस को सूचना एसीपी राजीव कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक और एक युवती नहर में कूद गए हैं। प्रारंभिक जांच में कार से मिले दस्तावेजों और अन्य जानकारी के आधार पर युवती का नाम रश्मि और युवक का नाम काकू सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवती विवाहित है और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक उसका पति नहीं है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल उनके निवास स्थान और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम को नहर में सर्च अभियान के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों की शिकायत तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां देखें फोटो…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles