spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिमाचल में पंजाब के 2 युवक चिट्टे सहित अरेस्ट:ऊना STF का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन; तलवाड़ा से मोटरसाइकिल पर लाए खेप




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब में नॉर्दन रेंज की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मुबारकपुर शिव मंदिर के पास से 60.45 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अंब पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की एएसपी रेणु कुमारी के निर्देश पर एएसआई सुरेश कुमार और अंकुश के नेतृत्व में टीम पंजाब से सटे बॉर्डर पर चिट्टा तस्करी की सूचनाओं पर नजर रख रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा से चिट्टे की एक खेप हिमाचल में दौलतपुर चौक की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और दौलतपुर चौक से संदिग्ध वाहनों पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक मुबारकपुर रोड की ओर जाते दिखे। टीम ने उनका पीछा किया और मुबारकपुर शिव मंदिर के पास उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के टूलबॉक्स में छिपाकर रखी गई 60.45 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई। तलवाड़ा के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान होशियारपुर के तलवाड़ा निवासी 19 वर्षीय मुनीश पुत्र रवि वर्मा और होशियारपुर जिले के दोसड़का तलवाड़ा निवासी 20 वर्षीय कारण के रूप में हुई है। एसटीएफ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये युवक ड्रग पैडलर हैं या बड़े सप्लायर। टीम चिट्टे की इस खेप के गंतव्य और इसके बैकलिंक व फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। अंब पुलिस थाने में मामला दर्ज डीएसपी अनिल पटियाल ने अंब पुलिस थाने में मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके और मामले की तह तक पहुंचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles