spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ मेडीकल कॉलज में MBBS की सीटें बढ़ीं:NMC ने 50 नई सीटों को दी मंजूरी; इस सत्र से 200 स्टूडेंट्स को मिलेगा दाखिला




गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), सेक्टर-32 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने संस्थान में एमबीबीएस सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 करने की मंजूरी दे दी है। नई 50 सीटें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगी। इस मंजूरी के बाद अब GMCH में हर वर्ष 200 छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश मिल सकेगा। इससे चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के मेडिकल अभ्यर्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले का अधिक अवसर मिलेगा। NMC के मानकों पर खरा उतरा संस्थान कॉलेज प्रशासन के अनुसार, संस्थान ने बुनियादी ढांचे, शिक्षण सुविधाओं, फैकल्टी और अन्य शैक्षणिक मानकों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप विकसित किया। निरीक्षण के बाद आयोग ने सीटें बढ़ाने की अनुमति प्रदान की। GMCH प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सीटों में वृद्धि से अधिक संख्या में प्रशिक्षित डॉक्टर तैयार होंगे, जिससे भविष्य में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। छात्रों और स्वास्थ्य सेवाओं को होगा लाभ एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटें बढ़ने से मेडिकल प्रवेश के अवसर बढ़ेंगे और अधिक विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे। साथ ही आने वाले वर्षों में प्रशिक्षित चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles