spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू:नवजात बच्चों का रजिस्ट्रेशन फ्री, बुजुर्गेां- दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा, सातों दिन खुलेगा




सोनीपत में एक अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का शनिवार को शुभारंभ किया गया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्थापित इस केंद्र का उद्घाटन नगर निगम मेयर राजीव जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। यह केंद्र यू-38, ओल्ड महावीर कॉलोनी, पुरखास रोड, एच.पी. पेट्रोल पंप के निकट स्थित है। इस दौरान मेयर राजीव जैन ने आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध विभिन्न आधार सेवाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। मेयर जैन ने केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पूरे सप्ताह खुलेगा नया आधार सेवा केंद्र : कपूर यूआईडीएआई के निदेशक कर्नल हरमीत सिंह कपूर ने बताया कि नया आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन आमजन के लिए खुला रहेगा। केन्द्र का समय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए केन्द्र में आधुनिक टोकन सिस्टम, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा सुव्यवस्थित सेवा प्रबंधन किया गया है, जिससे लोगों को बिना किसी परेशानी के आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त हो सकें। बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर जाकर दी जाएगी सेवाएं उन्होंने बताया कि इस आधार सेवा केन्द्र के शुरू होने से सोनीपत सहित आसपास के जिलों के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले आधार से जुड़े जटिल मामलों के समाधान के लिए लोगों को चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब अधिकांश सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। कर्नल कपूर ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद नागरिकों को घर जाकर भी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा दिव्यांग नागरिकों की सुविधा के लिए केंद्र में व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है तथा नवजात शिशुओं का आधार नामांकन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। आधार सेवा केन्द्र में प्रशिक्षित एवं अनुभवी कर्मचारियों की टीम नियुक्त की गई है, जो नागरिकों को सभी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराएगी। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार बुक कर सकते हैं अपॉइंटमेंट उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं। आधार सेवाओं के लिए यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपए तथा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए निर्धारित किए गए हैं, जबकि अन्य सेवाओं के लिए भी यूआईडीएआई की निर्धारित शुल्क सूची के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। इस अवसर पर रिजनल मैनेजर रजनीश मेहता, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से विनोद कुमार, आधार सेवा केंद्र का स्टाफ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles