spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में डेरे के बाहर युवक को गोलियों से भूना:5 राउंड फायर, कहासुनी के बाद अटैक किया; इकलौता बेटा था




अमृतसर में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मोटरसाइकिल पर युवक के डेरे पर पहुंचे और उसे बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर आया, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जब विवाद बढ़ा तो बदमाशों ने पिस्टल से 5 राउंड फायर कर दिया। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिवार के सदस्य उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद गांव में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला… पिता बोले- रंजिश में बेटे को मारा गांव शहूरा निवासी मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने बताया कि बेटे गुरअवतार सिंह (24) की गांव के गुरजंट सिंह, हनी और उनके अन्य साथियों के साथ काफी समय से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार रात 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल पर उनके डेरे पहुंचे और गुरअवतार सिंह को बाहर बुलाया। बाहर आने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बेटे पर अटैक कर दिया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुरजंट सिंह और हनी ने पिस्तौल निकालकर गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles