spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ा:GJU में अमृता देवी के चौक का अनावरण करने आना है, ISO भी विरोध करेगी




हरियाणा के हिसार में कल 12 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी को आना है। वह गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी(GJU) में माता अमृता देवी चौक का अनावरण करेंगे। विश्वविद्यालय के मुख्य चौक पर स्थापित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। जीजेयू में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। कल शुक्रवार रात को इन्हीं पोस्टरों में लगे दो पोस्टरों को किन्हीं अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। इसका पता सुबह विश्वविद्यालय प्रशासन को लगा। इसके बाद इन पोस्टरों को दोबारा बदल दिया गया है। वहीं इनसो की छात्र इकाई ISO भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर रही है उनका कहना है माता अमृता देवी के परिवार या बिश्नोई समाज के लोगों को इसमें शामिल करना चाहिए। वहीं यूनिवर्सिटी के वीसी नरसीराम बिश्नोई का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। सभी पोस्टर सही सलामत है।
क्या है हिसार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में माता अमृता देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और नर्सिंग ब्लॉक व गर्ल्स हॉस्टल की इमारतों का उद्घाटन करेंगे। CRS ऑडिटोरियम के मुख्य हॉल में खेजड़ी की बेटी नामक एकांकी नाटक का मंचन किया जाएगा। समारोह में मुख्य वक्ता कुलदीप बिश्नोई रहेंगे। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा अति विशिष्ट अतिथि, विधायक सावित्री जिंदल, नलवा की विधायक रणधीर सिंह पनिहार, बिश्नोई समाज के स्वामी डॉ. सचिदानंद आचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बिश्नोई समाज के गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles