spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में भाखड़ा पाइपलाइन कार्य रोकने का विरोध:सर्व समाज के लोग हुए एकजुट, सोमवार को शहरवासी तय करेंगे अगली रणनीति




हांसी में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन का कार्य रुका होने के विरोध में शनिवार को सर्व समाज एकजुट हो गया। हिसार चुंगी स्थित ली ग्रैंड बैंक्विट हॉल में मीडिया से बात करते हुए शहर के सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने हांसी के हिस्से का पानी किसी भी कीमत पर न रुकने देने का संकल्प लिया। आगे की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को माया बैंक्विट हॉल में शहरवासियों की बैठक बुलाई गई है। यह प्रेस वार्ता पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी के नेतृत्व में हुई। इसमें नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, प्रधान बजरंग बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज सुराना, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद सैनी, दिनेश धवन, अनिल चावला, नवीन ठाकुर, अधिवक्ता सुरेंद्र राजपाल और पार्षद बलवान चेची सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हांसी के लोगों को नहीं मिल रहा उनके हिस्से का पानी वक्ताओं ने बताया कि पाइपलाइन का कार्य पिछले 56 दिनों से रुका हुआ है, जिससे हांसी के लोगों को उनके हिस्से का पानी नहीं मिल पा रहा है। यह कार्य गांव चैनत में रुका हुआ है। अजय सैनी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों के साथ हुई बातचीत के बाद गांव चैनत के लिए अलग से 10 इंच की पाइपलाइन और विकास कार्यों की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृत-2 योजना के तहत मुख्य पाइपलाइन से टी-कनेक्शन देना संभव नहीं है, इसलिए ग्रामीणों को अलग पाइपलाइन के प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिए। खाप पंचायतों से समाधान निकालने की मांग उन्होंने खाप पंचायतों से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की। अनिल चावला ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा प्रायोजित होने के सवाल पर बजरंग बंसल ने स्पष्ट किया कि यह मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हांसी शहर के हितों के लिए है। अजय सैनी ने सरकार से मांग की कि यदि बरवाला मार्ग से परियोजना रुक गई है, तो खराड़िया या किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग से पाइपलाइन बिछाने का कार्य तुरंत शुरू किया जाए, ताकि हांसी को जल्द भाखड़ा का पानी मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles