![]()
फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 13 जुलाई (रविवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10:30 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12 में होगी। इसकी जानकारी उपायुक्त (डीसी) आयूष सिन्हा ने दी। इसको लेकर प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया है। डीसी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव करेंगी। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न विभागों की जनशिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। लंबित शिकायतों पर पहले होगी सुनवाई बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पहले से लंबित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और संबंधित विभागों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे। आमजन की सुनी जाएगी शिकायत जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसी बैठकों के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
Source link
फरीदाबाद में 13 जुलाई को कष्ट निवारण समिति की बैठक:स्वास्थ्य मंत्री करेंगी अध्यक्षता; पुरानी शिकायतों पर पहले होगी सुनवाई







