spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ड्यूटी पर मसाज: एक सस्पेंड, 2 की नौकरी गई



मक्खनमाजरा गौशाला में ड्यूटी के दौरान मसाज करवाने और टेबल पर आराम करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर रेगुलर कर्मचारी सुच्चा सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आउटसोर्सिंग एजेंसियों के जरिए तैनात सै​निटरी इंस्पेक्टर ईशु सिंगला और एमटीडब्ल्यू कर्मचारी गौरव की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म करने के आदेश दिए गए हैं। नगर निगम का कहना है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों का यह व्यवहार सरकारी आचरण नियमों के खिलाफ है और इससे विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसलिए मामले में तुरंत कार्रवाई की गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles