![]()
पठानकोट में फर्नीचर व्यापारी पर बकाया पैसों का भुगतान मांगने पर कुछ लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत व्यापारी को झांसा देकर नीचे बुलाया। इस झड़प में व्यापारी के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें कुछ लोग हमला करते दिख रहे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन फर्नीचर व्यापारी अनुज छाबड़ा ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले शहर के एक व्यक्ति ने उनसे फर्नीचर खरीदा था। फर्नीचर में बाद में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे उन्होंने एक जिम्मेदार व्यापारी होने के नाते दो बार ठीक भी करवाया।
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:पठानकोट में फर्नीचर व्यापारी पर हमला, सिर पर अटैक किया; VIDEO सामने आया







