spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में यात्रियों से भरी मशूआ रावी में पलटी:क्षमता से अधिक सवारियां बनीं कारण; सभी लोग सुरक्षित बचे




गुरदासपुर में शुक्रवार सुबह मकौड़ा पत्तन पर रावी नदी में यात्रियों से भरी एक मशूआ (छोटी नाव) पलट गई। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना तब हुई जब नाव नदी किनारे पहुंच रही थी। नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिसके कारण वह असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटने से उसमें सवार सभी लोग नदी में गिर गए। नदी में पानी का स्तर कम होने के कारण बचाव कार्य में आसानी हुई और सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। यह घटना दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के तहत रावी नदी पर बने मकोरा प्लाटून पुल के एक हिस्से के बह जाने के बाद हुई है। नाव चालक बोला- सभी यात्री सुरक्षित पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद होने के कारण, प्रशासन ने शेष प्लाटून पुल को भी हटा लिया था। इसके बाद से स्थानीय लोग नदी पार करने के लिए बड़ी और छोटी नावों (मशुआ) का उपयोग कर रहे हैं। नाव चालक नछत्तर सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नाव अचानक पलट गई थी, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। सिंह ने यह भी बताया कि एक मशूआ में आमतौर पर पांच से सात लोग ही सवार हो सकते हैं, लेकिन नदी पार करने की जल्दबाजी में अक्सर एक दर्जन से अधिक लोग सवार हो जाते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles