spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

होशियारपुर में किराएदारों के हमले में मकान मालिक की मौत:4 दिन पहले मकान मालिक से हुआ था झगड़ा; आरोपी प्रवासी दंपती अरेस्ट




होशियारपुर के कस्बा दसूहा में प्रवासियों द्वारा मकान मालिक के साथ की गई मारपीट के मामले में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गंभीर रूप से घायल मकान मालिक नरेश कुमार ने 4 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आखिरकार सिविल अस्पताल दसूहा में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को गमगीन माहौल में परिवार ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान शहर के बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। किराया मांगने गए पिता-पुत्र पर प्रवासियों ने किया था हमला यह खूनी विवाद महज मकान का किराया मांगने को लेकर शुरू हुआ था। मृतक नरेश कुमार के बेटे ने बताया कि उनके मकान में रह रहा प्रवासी दंपती पिछले काफी समय से किराया नहीं दे रहा था। घटना वाले दिन वह और उनके पिता नरेश कुमार किराए के मकान पर बकाया पैसे मांगने के लिए गए थे। वहां बात इतनी बढ़ गई कि प्रवासी दंपती और उनके साथ मौजूद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस जानलेवा हमले के दौरान नरेश कुमार के सिर पर लोहे की रॉड या किसी भारी चीज से गंभीर चोट आई थी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े थे। जालंधर के डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब, दसूहा में तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार को जालंधर के कई नामी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। वहां 2 दिनों तक चले सघन उपचार के बाद भी जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए जवाब दे दिया। इसके बाद निराश परिजन बुधवार को उन्हें वापस दसूहा के सरकारी अस्पताल ले आए, जहां दो दिन तक चले डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी दंपती हिरासत में, अब दर्ज होगा हत्या का मामला थाना प्रमुख (SHO) दलजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रवासी दंपति को हिरासत में ले लिया था। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले आरोपियों के खिलाफ ‘हत्या के प्रयास’ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। लेकिन अब नरेश कुमार की मृत्यु हो जाने के बाद दर्ज मुकदमे में हत्या से संबंधित सख्त धाराओं लगाई जाएंगी। मृतक के परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके पिता के हत्यारों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles