![]()
कपूरथला की मॉडर्न जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की अपील की। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. परमिंदर कौर ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित किया गया था। जज की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जालंधर का रहने वाला था डीएसपी सब-डिवीजन सुखपाल सिंह रंधावा ने मृतक की पहचान हरप्रीत चहल पुत्र स्वर्ण दास निवासी गांव तल्लण, जालंधर के रूप में की है। डीएसपी ने बताया कि हरप्रीत एक लड़ाई-झगड़े के मामले में फरार था। उसके परिजनों ने उसे कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे कपूरथला मॉडर्न जेल भेजा गया था। सोमवार को जेल में ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस डीएसपी ने यह भी बताया कि जेल में बंदी की मौत के मामलों में धारा 176 के तहत न्यायिक जांच की प्रक्रिया अपनाई जाती है। जज की मौजूदगी में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।
Source link
कपूरथला जेल में बंदी की मौत:सिविल अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन, जालंधर का रहने वाला







