लुधियाना में युवक के सुसाइड के बाद उसकी लाश ऑटो में रखकर मॉर्च्युरी तक ले जाई गई।
लुधियाना में शनिवार शाम को एक 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने कहा- फोन उठा लो, नहीं तो मेरा मरा हुआ मुंह देखोगे। हालांकि, यह वीडियो उसने किसी को भेजा या किसके लिए रिकॉर्ड किया था, इ
.
इसके अलावा, युवक ने अपने चाचा को भी फोन कर फौरन घर आने को कहा था। जब उसका चचेरा भाई घर पहुंचा तो युवक फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक का मोबाइल सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल कर रही है।

युवक के शव को मॉर्च्युरी में रखवा रहे पारिवारिक सदस्य।
मृतक के चाचा ने पुलिस को ये जानकारी दी
- 3 बहनों का इकलौता भाई था मृतक: जानकारी के मुताबिक, यह मामला लुधियाना के ग्यासपुरा में हरि गोबिंद नगर की गली नंबर 9 का है। मृतक की पहचान दलीप कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला था। 3 बहनों का वह इकलौता भाई था। उसे माता-पिता आरा में ही रहते हैं। जबकि, दलीप यहां किराए पर कमरा लेकर अकेला रहता था और धागा प्लांट (ओसवाल) में काम करता था।
- चाचा को फोन कर बुलाया: मृतक के चाचा प्रमोद शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को ड्यूटी पर थे। तब उनके भतीजे दलीप का फोन आया। भतीजे ने फोन पर कहा- चाचा, आधे घंटे या एक घंटे में आ जाओ। नहीं तो फिर मेरा मुंह नहीं देख पाओगे।
- चाचा ने अपने बेटे को भेजा: प्रमोद शर्मा के मुताबिक, भतीजा पहले भी शराब के नशे में इस तरह की बातें कर चुका था, इसलिए उन्होंने इसे सामान्य समझा। फिर भी मन में शंका होने पर उन्होंने अपने बड़े बेटे सनी कुमार को तुरंत बाइक देकर कमरे पर देखने के लिए भेजा।

जानकारी देते हुए मृतक के चाचा प्रमोद शर्मा।
- कमरे में पसरा था अंधेरा: जब सनी कुमार ग्यासपुरा स्थित दलीप के कमरे पर पहुंचा, तो वहां अंधेरा था। उसने कमरे की कुंडी खटखटाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सनी ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि वह अभी 10 मिनट पहले ही बात कर रहा था।
- लाइट जलाकर देखा तो उड़ गए होश: सनी ने दोबारा जांच की और कमरे की खिड़की में टॉर्च जलाकर अंदर देखा तो दलीप कुमार फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद दरवाजा तोड़ा और सनी ने अपने पिता को सूचना दी। परिजन ने तुरंत दलीप को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- वीडियो में बोला- फोन उठा लो…: चाचा प्रमोद के अनुसार, दलीप ने फंदा लगाने से ठीक पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। उसका मोबाइल पास ही पड़ा था। उसे खोलकर देखा तो सबसे पहले उसमें वह वीडियो ही खुला। वीडियो में वह कह रहा था कि फोन उठा लो, नहीं तो मेरा मरा हुआ मुंह देखोगे।
- पुलिस ने फोन जब्त किया: चाचा ने कहा- हालांकि, उसने यह वीडियो किसे भेजा या वह किसे फोन करने की बात कर रहा था, इस बात का हमें कोई अंदाजा नहीं है। हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसका रिकॉर्ड किया वीडियो वाला फोन भी हमने पुलिस को सौंप दिया।
- सुबह चाचा से ₹500 लेकर गया था: चाचा प्रमोद शर्मा ने यह भी बताया कि शनिवार सुबह ही भतीजा दलीप उनके पास आया था और खाना खाकर गया। वह थोड़ा बीमार था और उसने बताया था कि वह ग्लूकोज चढ़वा कर आया है। इस पर चाचा ने उसे फल और दवाइयों के लिए 500 रुपये भी दिए थे।
- सुसाइड के कारणों का पता नहीं: चाचा का कहना है कि दलीप का किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद नहीं था। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में दंपती के सुसाइड की धमकी का VIDEO:बोले- पड़ोसी पीट रहे, टॉर्चर किया, इज्जत पर हाथ डाला, पुलिस भी नहीं सुन रही

लुधियाना में एक दंपती ने सुसाइड करने की धमकी देते हुआ एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी उसे लगातार परेशान कर रहा है। उसने इज्जत पर भी हाथ डाला। पढ़ें पूरी खबर…







