spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में अनैतिक गतिविधियों के शक पर हंगामा:पुलिस की जांच में कमरा खाली मिला, लोगों ने CCTV फुटेज मांगी




अबोहर शहर की रामदेव नगरी में एक किराए के मकान में कथित अनैतिक गतिविधियों के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। मोहल्लावासियों ने मकान का मुख्य गेट बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली तो वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, यह मकान रामदेव नगरी निवासी पूर्व पार्षद राजू खटनावलिया का है, जिसे किराए पर दिया गया है। मोहल्लावासियों का आरोप है कि किराएदार के यहां अक्सर बाहरी युवतियों का आना-जाना रहता है। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को उन्होंने एक युवक और युवती को मकान के अंदर जाते देखा था। लोगों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी मकान मालिक को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और मोहल्लावासियों तथा मकान मालिक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मकान मालिक ने आरोपों को बदनाम करने की साजिश बताया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्लावासियों ने घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। पुलिस पहुंची तो कमरा मिला खाली सूचना मिलने पर थाना नंबर 2 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में गेट खोला गया और मकान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान कमरे में कोई युवक या युवती नहीं मिला। पुलिस ने मौके पर कोई आपत्तिजनक सामग्री या गतिविधि मिलने की भी पुष्टि नहीं की। मकान मालिक ने लगाए बदनाम करने के आरोप मकान मालिक राजू खटनावलिया ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि मकान में कोई गलत गतिविधि नहीं होती और लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। वहीं मोहल्लावासियों का कहना है कि मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जाए। उनका दावा है कि फुटेज में युवक और युवती के मकान में प्रवेश करने के दृश्य दिखाई देंगे। पुलिस बोली- जांच में कुछ नहीं मिला, शिकायत के सभी पहलुओं की होगी पड़ताल पुलिस का कहना है कि मौके पर की गई जांच में मकान से कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। हालांकि लोगों की शिकायत को देखते हुए मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles