spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की गाड़ी इंपाउंड:Z Black क्रेटा बिना नंबर प्लेट, फ्रंट शीशे पर लिखा था ब्लैक लिस्टड, 22000 चालान


सिरसा में डॉक्टर की क्रेटा गाड़ी पुलिस ने की इपाउंड। जिसमें रंग-बिरंगी लगी लाइटें और बिना नंबर प्लेट

सिरसा में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की गाड़ी पुलिस ने इंपाउंड कर ली। पुलिस के अनुसार, Z Black क्रेटा बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी थी। फ्रंट शीशे पर ब्लैक लिस्टड मार्क लगा था और रेड-ब्लू रंग-बिरंगी लाइटें लगी थी। चेकिंग के समय डॉक्टर दस्तावेज नह

.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि ब्लैक रंग की क्रेटा शहर में घूम रही थी। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस आ पहुंची। इस दौरान डॉक्टर और पुलिस के बीच कई देर तक बातचीत चली और सिफारिश करवाने की भी कोशिश की। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हम सब पेपर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक थाना एसएचओ के साथ बस स्टैंड पर मौजूद थे। उस समय के पास किसी का फोन आया कि शहर में Z Black क्रेटा गाड़ी बिना नंबर प्लेट परशुराम चौक के पास खड़ी है कि आप उसको चेक करो। सूचना पर एसएचओ सहित मौके पर पहुंचे और वहां गाड़ी खड़ी थी। ये Z Black क्रेटा गाड़ी, जिसमें शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी।

थाने में पुलिस के साथ बातचीत करते हुए खुद को डॉक्टर बताने वाले क्रेटा गाड़ी चालक

थाने में पुलिस के साथ बातचीत करते हुए खुद को डॉक्टर बताने वाले क्रेटा गाड़ी चालक

थाने में खड़ी गाड़ी में लगी रंग-बिरंगी लाइटें और अंदर से चेक करते हुए पुलिस

थाने में खड़ी गाड़ी में लगी रंग-बिरंगी लाइटें और अंदर से चेक करते हुए पुलिस

ब्लैक लिस्ट मार्क का भी किया चालान

सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह बोले, गाड़ी चालक से पूछा तो अपनी पहचान निजी अस्पताल के डॉ. पवन के रूप में बताई। उनके पास उस समय कोई दस्तावेज नहीं थे तो कुछ देर इंतजार किया। इसके बाद पुलिस टीम गाड़ी को ट्रैफिक थाने ले आई। यहां आने पर भी डॉक्टर ने कोई दस्तावेज नहीं दिए तो इंपाउंड करनी पड़ी। बिना नंबर प्लेट, Z ब्लैक फिल्म, रेड-ब्लू लाइट और बिना आरसी, लाइसेंस का चालान किया गया है। गाड़ी के फ्रंट शीशे पर ब्लैक लिस्टड मार्क लगा था, जिसका 500-1000 का चालान किया है। कुल 22 हजार का चालान किया है।

गाड़ी बिना नंबर प्लेट, रंग-बिरंगी लाइटे लगी और फ्रंट शीशे पर लिखा ब्लैक लिस्टड

गाड़ी बिना नंबर प्लेट, रंग-बिरंगी लाइटे लगी और फ्रंट शीशे पर लिखा ब्लैक लिस्टड

डॉक्टर से पुलिस ने पूछा तो कहा, हटवा लेंगे

ट्रैफिक पुलिस ने नसीहत दी कि डिग्री होल्डर डॉक्टर को ऐसा नहीं करना चाहिए। जब डॉक्टर से ऐसा करने पर पूछा तो बताया, गलती हो गई, इसे हटवा देंगे। फोन पर सिफारिश करवाई थी, पर पुलिस ने अपना काम किया है। एसपी के भी इसे लेकर सख्त आदेश है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles