spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल के दो पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण:नगर परिषद ने दी स्वीकृति, खर्च किए जाएंगे पांच करोड़ रुपए, जल्द शुरू होगा काम




पलवल नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध समिति ने शहर के दो प्रमुख पार्कों, ताऊ देवीलाल और स्वामी श्रद्धानंद, के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। स्वीकृत राशि में से ताऊ देवीलाल पार्क के सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ 50 लाख रुपए और स्वामी श्रद्धानंद पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी 2 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि नगर परिषद के फंड से जारी की जाएगी। चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने पार्षदों और अधिकारियों के साथ इन दोनों पार्कों का विस्तृत निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान पार्कों की वर्तमान स्थिति, नागरिकों की आवश्यकताओं और प्राप्त सुझावों के आधार पर एक व्यापक नवीनीकरण योजना तैयार की गई थी। जल्द ही आमंत्रित किए जाएंगे टेंडर स्वीकृति मिलने के बाद अब शीघ्र ही टेंडर आमंत्रित कर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इन पार्कों में आधुनिक लैंडस्केपिंग, आकर्षक वॉकिंग ट्रैक, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए अत्याधुनिक खेल उपकरण, ओपन जिम, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई प्रणाली और हरित क्षेत्र का विस्तार जैसी आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद, ये दोनों पार्क शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के उत्कृष्ट केंद्र बनेंगे। चेयरमैन ने यह भी बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर में 6 नए पार्कों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही, पुराने पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से जारी है। नगर परिषद का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles