spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई:43 ग्राम हेरोइन और 70 गोलियां बरामद; महिला समेत 4 गिरफ्तार




मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 43 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद कीं। इस दौरान एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने बताया कि थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार बूटा सिंह की टीम ने गश्त के दौरान मोगा निवासी जसवीर कौर उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी कड़ी में, थाना समालसर के प्रभारी इकबाल सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार मनप्रीत कौर की टीम ने गांव रोडे निवासी पवनदीप सिंह उर्फ लाडी को गश्त के दौरान पकड़ा। उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने जानकारी दी कि सहायक थानेदार संतोख सिंह की पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान सतनाम सिंह उर्फ करण को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं, थाना धर्मकोट के प्रभारी लछमन सिंह के नेतृत्व में थानेदार इंद्रजीत सिंह की टीम ने गांव नूरपुर हकीमां निवासी परविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पास से 70 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी कथित आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles