spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

MLA सेतिया बोले-सरकार ने सिरसा के लोगों को किया बेघर:मेला ग्राउंड में चला पीला पंजा, थेहड़वासी नरक का जीवन जीने को मजबूर


सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने वीडियो जारी कहा, सरकार ने लोगों को बेघर किया है

सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया मुख्यमंत्री की ग्रीवेंस मीटिंग के 10 दिन बाद एक बार फिर सरकार पर कई आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। विधायक गोकुल सेतिया ने लाइव आकर सरकार पर काफी आरोप लगाए और कहा, इस बीजेपी सरकार ने सिरसा के कई लोगों को बेघर कर दिया है। पह

.

विधायक सेतिया ने कहा, सरकार को इस तरह की कार्रवाई से पहले बेघर हुए लोगों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था करनी चाहिए, न कि इस गर्मी में बेरहमी दिखाए। थेहड़वासियों का मुद्दा एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। सेतिया बोले, सरकार ने थेहड़वासियों को उठाकर हाउसिंग बोर्ड फ्लैटों में फेंक दिया। आज वहां पर वे नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। विधायक सेतिया मंगलवार रात को फेसबुक अकाउंड पर लाइव आए और इसका वीडियो भी जारी किया है। विधायक सेतिया पिछले कुछ दिनों से चुप थे।

बता दें कि 19 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस) की मीटिंग ली थी। यहां से कांग्रेस विधायकों की समस्याएं भी सुनी थी और विधायक गोकुल सेतिया ने भी शहर की समस्याएं रखी थी। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा था कि हम आपकी शिकायत अलग से सुनेंगे और सेतिया ने फाइल भी सौंपी थी। उस पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। शहर में हालात ज्यों के त्यों हैं।

विधायक गोकुल सेतिया लाइव आकर सरकार पर आरोप लगाते हुए

विधायक गोकुल सेतिया लाइव आकर सरकार पर आरोप लगाते हुए

जानिए विधायक सेतिया ने वीडियो में क्या कहा

मेला ग्राउंड वाले बिजली-पानी का बिल भर रहे थे

विधायक गोकुल सेतिया ने लाइव आकर वीडियो में कहा, हाल ही में सिरसा के मेला ग्राउंड में कुछ घरों पर पीला पंजा चला दिया गया। वे लोग बिजली व पानी का बिल भर रहे थे और सीवरेज का कनेक्शन था। फिर भी सरकार द्वारा कुछ नहीं सोचा गया और इतनी भयंकर गर्मी में उनको बेघर कर दिया गया। बच्चे कहां जाएंगे।

अब जोहड़ों पर 20-25 साल से जो लोग बसे हुए हैं और उनको भी ये सरकार बेघर करने में तुली हुई थी। आज पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार का बयान सुना, लेकिन आज मंत्री जी आपके पास इस बात का जवाब है कि जो मेला ग्राउंड में लोगों को बेघर किया गया। वे कहां जाएंगे। उनको सरकार ने पहले किस तरह की सुविधा मुहैया करवा रखी थी।

सिरसा के मेला गाउंड पर कार्रवाई के दौरान खड़ी जेसीबी। फाइल फोटो

सिरसा के मेला गाउंड पर कार्रवाई के दौरान खड़ी जेसीबी। फाइल फोटो

विधायक बोले, इसकी निंदा करता हूं

विधायक बोले, सिरसा में इस भाजपा सरकार ने थेहड़वासियों को बेघर किया। उनको कोई प्लॉट नहीं दिया और रहने की कोई व्यवस्था नहीं की। उनको हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में रख दिया गया। वहां तब से लेकर अब तक वे नरक की जिंदगी व्यतीत करने को मजबूर हो रहे हैं। अब मेला ग्राउंड वाले लोग उजाड़ दिए। इसकी निंदा करता हूं।

विधायक बोले, सरकार का काम लोगों को सुख सुविधा उपलब्ध करवाना है और उनको छत मुहैया करवाना है। न कि इस तरह से बेरहमी से उजाड़ा जाए। उनको देखकर बड़ी पीड़ा हुई। मैंने अपने स्तर पर प्रशासन से हर संभव मदद दिलाई और हाउसिंग बोर्ड फ्लैट वाले लोगों के लिए विधानसभा में आवाज उठा चुका हूं। मगर इस सरकार की आंखों में सिरसा में आज इन लोगों के लिए कोई वैल्यू नहीं रह गई। सरकार कुछ सोचे और इस पर ध्यान दे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles