![]()
तरनतारन जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए अलग-अलग इलाकों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन, नशीले कैप्सूल, ड्रग मनी और अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 40 किलो लाहन बरामद किया है। तरनतारन पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए सभी 8 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और आबकारी अधिनियम (Excise Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके। 1. गोइंदवाल जेल में नशा फेंकने आए दो तस्कर दबोचे गोइंदवाल थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) लखबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री फेंकने की फिराक में हैं। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर दानियाल मसीह उर्फ दानी (निवासी रायपुर कलां, अजनाला) और राकेश कुमार (निवासी चक डोगरा, अजनाला) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 6 ग्राम हेरोइन, 105 नशीले कैप्सूल और 9 बंडल बीड़ी बरामद किए गए। 2. सीआईए स्टाफ और अलग-अलग थानों द्वारा हेरोइन बरामदगी नशे के खिलाफ चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस की विभिन्न टीमों को बड़ी कामयाबी मिली: 3. घर में चल रही अवैध शराब की भट्टी पर छापा एक अन्य कार्रवाई में, थाना खालड़ा के एएसआई सलविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव मरीमेघा में अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही है। पुलिस टीम ने तुरंत गुरसब सिंह नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। मौके से आरोपी गुरसब सिंह को गिरफ्तार कर उसके घर से 40 किलोग्राम लाहन (अवैध शराब बनाने का कच्चा माल) बरामद किया गया।
Source link
तरनतारन पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार:जिले में चला चेकिंग अभियान, हेरोइन, नशीले कैप्सूल और अवैध शराब बरामद







